टिहरी गढ़वाल । अपर सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा, राजस्व विभाग, विजय कुमार जोगदंडे ने थौलधार ब्लॉक के ग्राम पंचायत कैंछू का भ्रमण कर वहां संचालित योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने गांव में कार्यरत दो स्वयं सहायता समूह के कार्यों की सराहना करते हुए और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। ग्राम पंचायत राजीव गांधी सेवा केंद्र दीनदयाल उपाध्याय मिनी सचिवालय में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी, तथा ग्रामीणों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की संचालित योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली । उन्होंने ग्रामीणों को केंद्र एवं राज्य पोषित योजनाओं के लाभ उठाने और । उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से लाभ लेने में अगर कठिनाइयां आ रही है तो इसके लिए सम्बन्धित अधिकारीयों से सम्पर्क कर सकते हैं और अपने सुझाव भी दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश पर सभी जनपदों में शासन स्तर के अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं की जानकारी ओर उसके निराकरण के लिए इस तरह की बैठक का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि कैंछु
से ठागधार मोटर मार्ग को का निर्माण जल्दी शुरू हो जाएगा ।
वर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य बबीता मेहर ने बताया कि आज उनकी ग्राम पंचायत में अपर सचिव द्वारा ग्रामीणों की समस्या सुनी और उनके निराकरण के बारे में ग्रामीणों के सुझाव लिए। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि ग्रामीणों की हर समस्याओं का समाधान होगा।
पूर्व प्रधान पवन रावत ने कहा कि अपर सचिव के गांव में आने से अनेक समस्याओं की जानकारी उन्हें दी गई है ,उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ,शिक्षा, पेयजल, खाद्य आपूर्ति से संबंधित अनेक समस्याओं का समाधान आज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह से अन्य गांव में भी शासन के स्तर पर उच्च अधिकारियों को भेजा जाना चाहिए इससे सरकारी योजनाओं के बारे में जानता को अवगत कराया जा सके। इससे सरकार की छवि भी अच्छी होगी।

More Stories
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बीपीटी और एमपीटी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत