अल्मोड़ा। द्वाराहाट तहसील के ग्राम असगोली और ग्राम पैठानी में केपीएमजीएसवाई योजना के तहत ग्राम घूने और ग्राम सभा सिमलगांव में सड़क निर्माण के दौरान भूस्खलन की चपेट में आने से जेसीबी चालक की मलबे में दबकर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, कार्य करते समय आज सुबह सुबह करीब 8:30 बजे अचानक पहाड़ का एक हिस्सा दरक गया, जिसके चलते भूस्खलन हो गया। इस दौरान वहां काम कर रहे जेसीबी पर भारी मलबा गिर गया, और मशीन चालक समेत दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही तहसीलदार और थानाध्यक्ष द्वाराहाट अवनीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया और चालक को निकाला और अस्पताल पहुँचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेसीबी चालक की पहचान करतार सिंह, जिला नूह, ग्राम झारकुड़ी हरियाणा के रूप हुई।

More Stories
नैनीताल में पर्यटन स्वरोजगार और होमस्टे योजनाओं को बढ़ावा, 31 आवेदन स्वीकृत
सरकार ने अनुपूरक बजट में हर वर्ग के कल्याण पर फ़ोकस किया है: महाराज
एसजीआरआर विश्वविद्यालय में बीपीटी और एमपीटी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का भव्य स्वागत