देहरादून। महानिबंधक समान नागरिक संहिता डॉक्टर वी. षणमुगम ने यूसीसी के सफल क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारी, निबंधकों और उपनिबंधकों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने पंजीकरण को सरलीकरण करने पर जोर दिया ताकि आवेदकों को असुविधा न हो। पौड़ी जिले के राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि विवाह पंजीकरण के दौरान प्रतिबंधित श्रेणियों का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि कानून का पालन सुनिश्चित हो सके, उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति पंजीकरण से वंचित न रहे और आमजन को इस प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विवाह पंजीकरण के दौरान प्रतिबंधित श्रेणियों का विशेष ध्यान रखा जाए: वी. षणमुगम

More Stories
बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी
एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक