देहरादून। राजधानी देहरादून में देर रात दो से ढाई बजे के बीच एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक पर बैठे तीनों युवकों की मौत हो गई। इनमें एक की रात, एक की बुधवार दोपहर और तीसरे की शाम के वक्त अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों में दो अग्निवीर थे। दोनों हाल ही में भर्ती हुए थे।
सीओ डालनवाला अनुज आर्य ने बताया कि मृतकों की पहचान उत्तरकाशी के पुरोला के आदित्य रावत (21) पुत्र कमल सिंह, नौगांव के नवीन (20) पुत्र जयदेव सिंह और पुरोला के मोहित रावत (21) पुत्र जगमोहन के रूप में हुई है।मोहित और आदित्य का चयन अग्निवीर में हुआ था। दोनों को ज्वाइनिंग देकर ट्रेनिंग पर जाना था।
बाइक सवार तीन युवकों की मौत

More Stories
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग