बाजपुर। पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 21 लाख रुपये की ठगी करने वाले पांच हजार के इनामी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ विभव सैनी ने बताया कि बीती 10 अक्तूबर को गांव हरसान निवासी इकबाल सिंह की तहरीर पर विदेश भेजने के नाम 21 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में सतविंदर सिंह उर्फ बिट्टू के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी घर से गायब हो गया। विवेचना कर रहे एसआई प्रहलाद सिंह की कोशिश के बाद भी आरोपी पकड़ा नहीं गया था। उसके बाद बीती 25 मार्च को एसएसपी की ओर से सतविंदर सिंह उर्फ विट्टू पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया। कोतवाल प्रवीण कोश्यारी, एसएसआई विनोद फर्त्याल, एसआई अशोक कांडपाल, एसआई प्रहलाद सिंह ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर यूपी के गांव मुशर्रफगंज रामपुर से आरोपी सतविंदर सिंह उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया।
विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार

More Stories
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत