देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मसूरी विधानसभा क्षेत्र में आगामी 29 मार्च को सर्वे स्टेडियम, हाथीबड़कला में आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय शिविर की तैयारियों के संबंध में आज कार्यक्रम स्थल सर्वे स्टेडियम, हाथीबड़कला का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने और कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह शिविर जनहितकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार कि जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने और लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से इस शिविर में विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

More Stories
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील
भाजपा प्रदेश सह-प्रभारी बांसुरी स्वराज का कोटद्वार एवं सतपुली में कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत