देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के पहले दिन एक लाख 75 हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए सबसे अधिक 53 हजार 5 सौ से अधिक श्रद्धालुओं ने अपना पंजीकरण कराया पहले दिन पंजीकरण का आंकड़ा डेढ़ लाख पार होने से इस बार की तीर्थयात्रा में बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है। गौरतलब है कि 30 अप्रैल को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही राज्य में विधिवत चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी।

More Stories
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट से शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप
जिला योजना 2026-27 के परिव्यय पर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित, विकास कार्यों में नवाचार व स्वरोजगार पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात