बेरीनाग। पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग के नाघर गांव में शराब के नशे में धुत्त बड़े भाई ने छोटे भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले की सीमा पर स्थित नाघर गांव में 38 वर्षीय नरेंद्र मेहता पुत्र स्व. जवाहर सिंह मेहता अपने बड़े भाई बालम मेहता के साथ घर के बाहर आंगन में बैठा था। बड़ा भाई हरियाणा में एक निजी कंपनी में काम करता है और होली की छुट्टी में घर आया है। इसी बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में कहासुनी मारपीट में बदल गई। तैश में आकर बड़ा भाई बालम रसोई से चाकू लेकर आया और छोटे भाई नरेंद्र के सीने में घोंप दिया। गंभीर रूप से घायल नरेंद्र को बालम और अन्य परिजन जिला अस्पताल बागेश्वर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया।

More Stories
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट से शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप
जिला योजना 2026-27 के परिव्यय पर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित, विकास कार्यों में नवाचार व स्वरोजगार पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात