देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चमोली जिला प्रशासन ने थराली नगर की सुरक्षा के लिए पिंडर नदी में चैनलाइज का कार्य शुरु कर दिया है। गौरतलब है कि वर्ष 2024 में बरसात के दौरान थराली क्षेत्र में बादल फटने से पिंडर नदी में भारी मात्रा में मलबा आ गया था। जिससे नदी का जल स्तर बढ़ने से नगर के सरस्वती विद्या मंदिर, मुख्य बाजार रामलीला ग्राउंड को खतरा बना हुआ था। इसके चलते मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से मानसून से पूर्व बाढ़ की संभावना वाले क्षेत्रों में रीवर ड्रेजिंग करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके क्रम में थराली में रीवर ड्रेजिंग का कार्य शुरु कर दिया गया है।

More Stories
एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, तीन जगह ध्वस्तीकरण और दो निर्माण सील