देहरादून। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देनेे और सौर ऊर्जा योजनाओं के प्रति आम जनता को जागरूक करने के लिए रुद्रप्रयाग में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उरेडा के वरिष्ठ परियोजना अधिकारी राहुल पंत ने राज्य और केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सौर ऊर्जा योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना चला रही है। इस योजना के तहत इच्छुक व्यक्तियों को सोलर प्लांट लगाने के लिए आर्थिक सहायता और सब्सिडी प्रदान की जाती है,इसके साथ साथ प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सब्सिडी प्रदान की जाती है। मुख्य अतिथि विधायक भरत सिंह चैधरी ने सरकार की योजनाओं के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर रहे लोगों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान उन्होंने उन्होंने मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना के तहत लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत लाभार्थियों को आर्थिक सहायता राशि के चेक भी प्रदान किए। उन्होंने कहा की सौर ऊर्जा से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे।

More Stories
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट से शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप
जिला योजना 2026-27 के परिव्यय पर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित, विकास कार्यों में नवाचार व स्वरोजगार पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात