देहरादून। भारतीय सेना की ओर से अल्मोड़ा,बागेश्वर, नैनीताल और उधम सिंह नगर के युवाओं के लिए अग्निवीर के विभिन्न पदों में भर्ती के लिए आज से ऑन लाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू जो 10 अप्रैल तक चलेगी। सेना भर्ती कार्यालय अल्मोड़ा के निदेशक कर्नल महेश कुमार ने बताया कि अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में पहली बार सक्षम अभ्यर्थी एक साथ दो पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को ऑन लाइन आवेदन के लिए अपना आधार नंबर देना अनिवार्य होगा, भर्ती निदेशक ने बताया कि अग्निवीर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय खिलाड़ी,अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी, विश्वविद्यालय स्तर के खिलाड़ी, एन सी सी और गणतंत्र दिवस के परेड में शामिल होने पर भी बोनस अंक दिए जाएंगे।

More Stories
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट से शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप
जिला योजना 2026-27 के परिव्यय पर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित, विकास कार्यों में नवाचार व स्वरोजगार पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात