देहरादून। नैनीताल जिले में हल्द्वानी स्थित एम.बी इन्टर कालेज प्रांगण में आगामी 1 से 10 मार्च तक सरस मेला का आयोजन किया जाएगा। मेला आयोजन के सम्बन्ध में जिले के मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे ने यहाँ कहा कि भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा सहायता प्राप्त सरस मेला ग्रामीण उद्यमियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपने उत्पादों को एक मंच प्रदान करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। पाण्डे ने कहा कि सरस मेले में राज्य के साथ ही देश भर के स्वयं सहायता समूह अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर विक्रय करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मेले का मुख्य उददेश्य ग्रामीण क्षेत्रों के स्वयं सहायता समूहों को एक मंच प्रदान करना है,जहां से अपने उत्पादों को प्रदर्शित कर सकें, और व्यापक बाजार तक पहुंच बना सकें।उन्होंने कहा यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में एक कदम है। उन्होंने कहा एमबी इन्टर कालेज सरस मेले में 250 स्टॉल लगाये जायेंगे साथ ही 21 स्टॉल जनपद के स्वयं सहायता समूहों व 96 स्टॉल अन्य जनपदों हेतु लगाये जायेंगे तथा 74 स्टॉल अन्य राज्यों के सहायता समूहों के लिए तथा फूड स्टॉल, किड्स जोन और अन्य व्यवसायिक स्टॉल भी लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा 13324 लखपति दीदी योजना के तहत जो महिलायें लाभान्वित हो रही हैं उन्हें भी आमंत्रित किया गया है।

More Stories
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट से शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप
जिला योजना 2026-27 के परिव्यय पर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित, विकास कार्यों में नवाचार व स्वरोजगार पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात