रुद्रप्रयाग। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के पर्व पर पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में पंच केदार में प्रमुख श्रीकेदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि व समय पंचांग गणना से तय किया जाएगा। इस मौके पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ ही भक्तों को फलाहार भी वितरित होगा। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति अनुष्ठान की तैयारियों में जुट गई है। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डा. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया कि महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 26 फरवरी को सुबह 7 बजे से ओंकारेश्वर मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना शुरू होगी। इस मौके पर भगवान केदारनाथ और द्वितीय केदार भगवान मद्महेश्वर का जलाभिषेक कर अन्य धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया जाएगा। साथ ही बाबा का अभिषेक कर आरती उतारी जाएगी। सुबह 9.30 बजे बीकेटीसी के वेदपाठियों द्वारा केदारनाथ के रावल भीमाशंकर लिंग के गद्दीस्थल पर हक-हकूकधारी, तीर्थपुरोहित अन्य गणमान्य लोगों की मौजूदगी में पंचांग गणना से केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि व समय तय की जाएगी। इस अवसर पर ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में कीर्तन-भजन का आयोजन किया जाएगा।
महाशिवरात्रि के पर्व पर तय होगी केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि

More Stories
देहरादून के विकास का नया ब्लूप्रिंट, 968 करोड़ के बजट से शहर को मिलेगा आधुनिक स्वरूप
जिला योजना 2026-27 के परिव्यय पर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित, विकास कार्यों में नवाचार व स्वरोजगार पर विशेष जोर
मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात