देहरादून। आईटीआई प्रधानाचार्य भर्ती के लिए आवेदन करने वाले बृहस्पतिवार से अपने आवेदन में संशोधन कर सकेंगे। इसके लिए आयोग दोबारा विंडो खोलने जा रहा है। आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, राजकीय आईटीआई में प्रधानाचार्य भर्ती के लिए 18 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन हुए थे।
अब अभ्यर्थी 28 दिसंबर से छह जनवरी तक अपने आवेदन में संशोधन या गलती सुधार कर सकते हैं। मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी को छोड़कर बाकी में संशोधन हो सकता है। एक बार एडिट होने के बाद वही डाटा अंतिम माना जाएगा।श्रेणी या उपश्रेणी में परिवर्तन करने पर अभ्यर्थी को विज्ञापन में दी गई दरों के हिसाब से शुल्क भी देना होगा। एक बार संशोधन के बाद किसी भी दशा में ऑनलाइन प्रविष्टियों में परिवर्तन नहीं किया जा सकेगा।

More Stories
भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र के पहले दिन हंगामा, कांग्रेस-उक्रांद का प्रदर्शन, पुलिस से भिड़े कार्यकर्ता
सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति