बागेश्वर। जिले के मजबे गांव में खेत में काम कर रहे एक युवक पर सुअर के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। हमले में युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार जिले के सुदूर मजबे गांव निवासी 35 वर्षीय दीप जोशी खेत में आलू की खुदाई कर रहा था। इसी दौरान जंगली सुअरों का एक झुंड अचानक खेत में आ धमका और युवक पर हमला कर दिया और दूसरे खेत मे फेंक दिया। युवक की चीख-पुकार सुनकर पास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और शोर मचाया, जिससे सुअर जंगल की ओर भाग गए। ग्रामीणों ने घायल दीप जोशी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

More Stories
किशोर संप्रेषण गृह का जिलाधिकारी ने किया विस्तृत निरीक्षण, व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण एवं सुधार के दिए निर्देश
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज