मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज और अनंत अंबानी का सहयोग के लिए आभार जताया
देहरादून। रिलायंस इंडस्ट्रीज कंपनी लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 25 करोड़ की धनराशि प्रदान की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के लिए दिये गये इस सहयोग के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज और अनंत अंबानी का आभार व्यक्त किया।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक अनंत अंबानी की ओर से रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कार्यकारी सहायक तनय द्विवेदी एवं मुख्यमंत्री के सलाहकार बी.डी.सिंह ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 25 करोड़ रूपये का चैक सौंपा।

More Stories
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: किसी खास सीट को SC-ST के लिए आरक्षित रखने का दावा नहीं कर सकता मतदाता या उम्मीदवार
छठ महापर्व पर सीएम धामी ने सूर्यदेव को अर्पित किया अर्घ्य
लगातार दूसरी बार आईसीसी के अध्यक्ष चुने गए जय शाह, निर्विरोध हुआ चयन