June 19, 2026

आज चंद्रयान-3 भरेगा उड़ान, दोपहर 2:35 बजे किया जाएगा लॉन्च

आज चंद्रयान-3 भरेगा उड़ान, दोपहर 2:35 बजे किया जाएगा लॉन्च

श्रीहरिकोटा। जिस घड़ी का बेसब्री से सभी भारतवासी इंतजार कर रहे थे, आखिर वह आ ही गई। अधूरा सपना पूरा करने के लिए चंद्रयान-3 आज उड़ान भरेगा। यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा। चंद्रयान-3 को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से दोपहर 2:35 बजे लॉन्च किया जाएगा। दुनिया की निगाहें इस मिशन पर टिकी हुई हैं। चंद्रयान-3  की सफलता से अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद भारत चौथा देश बन जाएगा, जिसने चंद्रमा पर साफ्ट लैंडिंग (Moon Mission Landing) की महारत हासिल की है। इसरो ने कहा कि  ‘चंद्रयान-3’ के प्रक्षेपण के लिए 25.30 घंटे की उल्टी गिनती बृहस्पतिवार को शुरू हो गई।

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को इसरो के ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकेगा। इसके अलावा, दूरदर्शन पर भी इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। चंद्रयान-3 वर्ष 2019 के ‘चंद्रयान-2’ का ही अगला चरण है। उस अभियान में जो लक्ष्य हासिल करने से भारत चूक गया था, उसे 23 अगस्त को चंद्रयान की चांद की सतह पर साफ्ट लैंडिंग (Chandrayaan-3 Moon Landing Date) से पूरा कर लेगा। चंद्रयान-3 को आज दोपहर दो बजकर 35 मिनट पर लॉन्च किया जाएगा। चंद्रयान-3 को फैट बॉय एलवीएम-3 रॉकेट से प्रक्षेपित किया जाएगा। इसे श्रीहरिकोटा स्थित स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा।