देहरादून। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर हुए सड़क दुर्घटना में नैनीताल और हल्द्वानी के चार युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे एसएचओ ने बताया कि क्षेत्र के मनकरा मोड़ के पास दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर कार और ईंट लदी ट्रैक्टर ट्रॉली भिड़ंत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला और सभी को सामुदायिक केंद्र पहुंचाया गयाजहां जांच के बाद डॉक्टर ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया जबकि गंभीर रूप रूप से घायल युवक को मुरादाबाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत भी गंभीर बताई जा रही है। चालक को झपकी आने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और आगे चल रही ईंट से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई।

More Stories
राज्य सरकार के चार साल हुए पूरे
केंद्र बे राज्य सेकर को वित्तीय स्वीकृति दी
मुख्यमंत्री ने की रक्षामंत्री से शिष्टाचार भेंट