देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक होगी। ये बैठक काफी खास है, क्योंकि इसमें उत्तराखंड के प्रमुख मुद्दों पर मंत्रणा होगी। बैठक में महिला सशक्तीकरण, स्वास्थ्य, परिवहन, परिवहन व राजस्व विभाग से संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी।
कर्मचारियों को चार प्रतिशत महंगाई भत्ता दिए जाने का विषय भी कैबिनेट के सम्मुख लाया जाएगा। कार्मिकों के महंगाई भत्ता देने के संबंध में मुख्यमंत्री विचलन के माध्यम से संस्तुति दे चुके हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक में कर्मचारियों के वेतन और भत्ते को लेकर अहम फैसले किए जा सकते हैं।

More Stories
बदलते मौसम में बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए रखें खास ध्यान, खानपान से लेकर साफ-सफाई तक जरूरी
एशियन पैरा गेम्स में तीन बार स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज यादव का निधन, खेल जगत में शोक की लहर
मराठी फिल्म ‘गोंधल’ का ट्रेलर रिलीज, सात भाषाओं में दुनियाभर के सिनेमाघरों में देगी दस्तक