हिम सन्देश, 23 नवम्बर 2022, बुधवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में 37वें नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 05 कि.मी. रेस वाक में अंडर 16 में स्वर्ण पदक विजेता हिमांशु कुमार एवं 10 कि.मी. रेस वाक में रजत पदक विजेता सचिन सिंह बोहरा ने भेंट की।
मुख्यमंत्री ने दोनों एथलीट को आगामी खेलों की शुभकामनायें देते हुए कहा कि आगे भी राज्य सरकार द्वारा ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रशिक्षण आदि के लिए हर संभव मदद दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने दोनों एथलीट के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

More Stories
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने पाबौ में प्रस्तावित मोटर मार्ग के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
वजन घटाने के लिए चावल छोड़ना कितना सही? आइये जानते हैं क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बढ़ती महंगाई के कारण बढ़ रही लोगों की परेशानियां- मल्लिकार्जुन खरगे