देहरादून में आयोजित सिविल सर्विस एथलेटिक्स में धावक राजेंद्र ने लहराया कुमाऊं का परचम 

1500 मीटर में पहले व 800 मीटर दौड़ में दूसरे स्थान पर, अब राष्ट्रीय चैंपियनशिप में लेंगे हिस्सा

 

देहरादून। उत्तराखंड सिविल सर्विसेज एलेटिक्स चैंपियनशिप में राजस्व विभाग के प्रसिद्ध धावक राजेंद्र जोशी ने एक बार फिर कुमाऊं का गौरव बढ़ाया है। भारतीय सेना की कुमाऊँ रेजिमेंट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके राजस्व उपनिरीक्षक राजेंद्र ने देहरादून में हुई एक्लेटिक्स में शानदार प्रदर्शन कर आल इंडिया सविर्सेज चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

महाराणा प्रताप स्पोटर्स स्टेडियम रायपुर (देहरादून) में बीती तीन व चार जुलाई को सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई थी। इसमें प्रदेश के सभी 13 जिलों से जनपद स्तर पर विभिन्न विभागों के चयनित धावकों ने हिस्सा लिया। ताडीखेत विकासखंड स्थित उप राजस्व क्षेत्र (रानीखेत) में बतौर उपनिरीक्षक भूतपूर्व सैनिक राजेंद्र जोशी ने भी अल्मोड़ा जिले का प्रतिनिधित्व किया। 1500 मीटर की दौड़ में राजेंद्र ने स्वर्ण पदक, जबकि 500 मीटर में रजत पदक जीता। मूल रूप से बिलौरी (सोमेश्वर) तहसील निवासी राजस्व विभाग में तैनात यह धावक 22 से 24 नवंबर तक जवाहरलाल नेहरू अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आहूत राष्ट्रीय सिविल सर्विसेज एलेटिक्स चैंपियनशिप में उत्तराखंड का नाम रौशन करेगा।

 

पूर्व सैनिक ने कुमाऊं रेजीमेंट में जीते थे कई पदक

 

राजस्व उपनिरीक्षक राजेंद्र जोशी भारतीय सेना की 17- कुमाऊ रेजीमेंट मे राष्ट्रीय स्तर पर कई एथलेटिक्स प्रतियोगिता जीती। अवकाश प्राप्त करने के बाद राजेंद्र ने पटवारी भर्ती परीक्षा उत्तीर्ण की और बतौर राजस्व उपनिरीक्षक दूसरी पारी शुरू की। 2018 से यह सिविल सर्विसेज एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के साथ ही कुमाऊ का परचम फहराते आ रहे।

उधर संयुक्त मजिस्ट्रेट जयकिशन, प्रभारी तहसीलदार हेमंत सिंह मेहरा, शासकीय अधिवक्ता हरीश सिंह मनराल आदि ने उम्मीद जताई कि राजेंद्र राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड के लिए पदक जीतेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *