हरिद्वार। रुड़की के झबरेड़ा कस्बे में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बेहेड़ेकी सैदाबाद गांव निवासी गौरव पुत्र रोशन ( 22) और रितिक पुत्र माधव ( 21 ) देर शाम झबरेड़ा कस्बे से मजदूरी कर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। दोनों युवक जैसे ही झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर साबतवाली गांव के गेट के पास पहुंचे, इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा होने में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत

More Stories
जीत दर्ज कर विकसित उत्तराखंड लक्ष्य की तरफ बढ़ना है : तीरथ
नशामुक्ति अभियान के तहत स्टेट नर्सिंग कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ
सिगरेट का धुआं सिर्फ फेफड़ों नहीं, किडनी को भी पहुंचा सकता है नुकसान, बढ़ सकता है गंभीर बीमारी का खतरा