पौड़ी। पौड़ी जिले के कमन्द गांव में देर शाम को गांव के पास ही चारापत्ती लेने गए बुजुर्ग को पहले से घात लगाकर बैठे गुलदार ने हमला कर मार डाला। गुलदार के आवक से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने के साथ ही, गस्त बढ़ाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार पौड़ी ब्लॉक के कमन्द गांव के मोहन चन्द्र मलासी (62) शुक्रवार शाम 7 बजे के करीब गांव के पास ही खेतों में गायों के लिए चारापत्ती लेने गये थे। इसी दौरान गुलदार ने हमला कर उन्हें मार डाला। काफी समय बीतने के बावजूद वह वापस नहीं आए तो परिजनों को चिंता सताने लगी।इसका बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी खोजबीन शुरू की। खोजबीन में मलासी का शव गांव के नजदीक ही क्षत-विक्षत अवस्था में मिली।
इसके बाद ग्रामीणों ने मामले की सूचना तुरंत वनविभाग और प्रशासन को दी।
चारापत्ती लेने गए ग्रामीण को गुलदार ने बनाया निवाला

More Stories
जीत दर्ज कर विकसित उत्तराखंड लक्ष्य की तरफ बढ़ना है : तीरथ
नशामुक्ति अभियान के तहत स्टेट नर्सिंग कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ
सिगरेट का धुआं सिर्फ फेफड़ों नहीं, किडनी को भी पहुंचा सकता है नुकसान, बढ़ सकता है गंभीर बीमारी का खतरा