चमोली। रविवार को सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देवाल के सैनिक बाहुल्य गांव सवाड पहुंचे और 18 वें अमर शहीद मेले का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया ,इस दौरान उनके साथ थराली विधायक भूपालराम टम्टा ,राज्यमंत्री बलवीर घुनियाल,राज्यमंत्री हरक सिंह नेगी समेत पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे वीर भूमि सवाड पहुंचने पर स्थानीय लोगो ने फूल बरसाकर मुख्यमंत्री धामी का स्वागत किया ,शहीद स्मारक पर वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के बाद मेला मंच पर पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मेला समिति ने शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया वहीं मेला कमेटी ने अमर शहीद मेले को राजकीय मेला घोषित करने की मांग की वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंच से सवाड के अमर शहीदों का स्मरण करते हुए अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी उन्होंने कहा कि सवाड वीर सैनिकों की फैक्ट्री है मुख्यमंत्री धामी ने जनभावनाओं को देखते हुए नंदादेवी राजजात के बाद ग्वालदम -देवाल-वाण -तपोवन मोटरमार्ग को बीआरओ को सौंपने की इसके साथ ही अमर शहीद मेला सवाड को राजकीय मेला घोषित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने तलवाड़ी और मटई में खेल मैदान बनाने की घोषणा की ,मुख्यमंत्री धामी ने तोरती रामपुर से बागेश्वर को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण की भी घोषणा मंच से की।
वीर भूमि सवाड पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ,18 वें अमर शहीद मेले का किया शुभारंभ
logo

More Stories
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल
सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी को दी श्रद्धांजलि