December 21, 2025

प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ की कब्जे की कार्रवाई

प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ की कब्जे की कार्रवाई

logo

रुद्रपुर। उच्च न्यायालय के आदेश के तहत जिला प्रशासन ने आज भारी पुलिस बल की मौजूदगी में रुद्रपुर खेड़ा स्थित बेशकीमती 8 एकड़ भूमि को ईदगाह के कब्जे से मुक्त कराते हुए अपने कब्जे में ले लिया। जिसमें सरकार की जनकल्याणकारी योजना के तहत आवास और स्कूल आदि बनाएं जाएंगे। प्रशासन ने शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कल रात से ही धारा 144 लगा रखी थी। पुलिस प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया था। आपको बताते चले कि लगभग 10.30 एकड़ भूमि ईदगाह के कब्जे में पिछले लगभग 40 वर्षों से थी। जिसमें  उच्च न्यायालय के आदेश के उपरांत 2.5 एकड़ भूमि को ईदगाह के लिए छोड़ते हुए शेष 8 एकड़ भूमि को पुलिस प्रशासन ने कब्जे से मुक्त कराते हुए नगर निगम को सौंप दिया। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि  उच्च न्यायालय के आदेशों के क्रम में पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से 8 एकड़ अतिक्रमणित भूमि को ईदगाह के कब्जे से मुक्त कराते हुए नगर निगम को सौंप दिया है। जिसमें भविष्य में नगर निगम द्वारा गरीबों के लिए आवासीय भवन बनाए जाएंगे नितिन सिंह भदौरिया, जिलाधिकारी उधमसिंह सिंह नगर वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्र ने बताया लगभग 8 एकड़ नजूल भूमि ईदगाह के कब्जे में थी जिसे न्यायालय के निर्देशों और प्राधिकरण के निर्देशों के क्रम में आज पुलिस और प्रशासन ने संयुक्त रूप से भूमि को कब्जे से मुक्त करते हुए नगर निगम को सौंप दिया इस दौरान शांति व्यवस्था को बनाये रखने के लिए लगभग साढे तीन सौ पुलिस कर्मियों लगाया गया था। मेयर विकास शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री धर्म के नाम पर अतिक्रमण कार्नर वालो के खिलाफ लगातार कार्यवाही कर रहे है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यकाल के दौरान लगभग 550 अतिक्रमण ध्वस्त कर चुके है। उन्होंने कहा कि इस भूमि का उपयोग जनकल्याण के लिए किया जाएगा। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि राज्य सरकार लगातार लैंड जिहाद, लव जिहाद कर खिलाफ कार्यवाही कर रही है। उन्होंने कहा कि हम संकल्प लेते है कि इस तरह के जिहाद को रुद्रपुर में सफल नहीं होने देंगे