देहरादून। उत्तराखंड में भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल होने वाले लोगों के इलाज के लिए तीन लाख के बजाय दस लाख रुपये दिए जाएंगे। आयुष्मान कार्ड वालों को भी अब इलाज का पैसा मिलेगा। इसका प्रस्ताव वन विभाग ने शासन को भेजा जाएगा। राज्य में बढ़ते मानव-वन्यजीव संघर्ष को लेकर देहरादून वन मुख्यालय में यह निर्णय लिया गया। प्रमुख मुख्य वन संरक्षक रंजन कुमार मिश्रा ने बताया कि भालू और गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त टीमें तैनात की जाएंगी। उन्होंने कहा कि जहां भी भालू के हमले अधिक हो रहे हैं, वहां जैव विविधता बोर्ड और वन अनुसंधान विभाग के माध्यम से अध्ययन कराया जाएगा। प्रमुख वन संरक्षक मिश्रा ने कहा कि वनाग्नि और मानव वन्यजीव संघर्ष एक चुनौती है, इसके लिए नियमानुसार वॉचर रखें जाएंगे। उन्होंने बताया कि वन्य जीवों से प्रभावित गांवों में पहले चरण में झाड़ियों का कटान, स्कूलों की सुरक्षा और रात्रि गश्त की व्यवस्था की जाएगी।
भालू के हमले में जख्मी को मिलेंगे 10 लाख
logo

More Stories
सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी
हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल
सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी को दी श्रद्धांजलि