बागेश्वर। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में जल निगम, जल संस्थान एवं सिंचाई खंड कपकोट की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल जीवन मिशन के अधूरे कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाएं तथा पंपिंग योजनाओं में लंबित विद्युत कार्यों हेतु विभागीय समन्वय सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने “हर घर जल” सर्टिफिकेशन कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने पर बल दिया। डीएम कोंडे ने कहा कि यह भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है, अतः अधिकारी पूरी संवेदनशीलता से कार्य करें। उन्होंने कांडा , शामा, कौसानी, बैड़ा मजेड़ा सहित सभी योजनाओं को 31 दिसंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में ईई जल निगम वी.के. रवि ने बताया कि छोटी योजनाएं पूर्ण हो चुकी हैं तथा बड़ी योजनाओं में 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है।
सभी योजनाओं को 31 दिसंबर तक पूर्ण करने के दिए निर्देश

More Stories
सड़क सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, सभी विभाग समन्वय के साथ करें कार्य- डीएम
मुख्यमंत्री धामी ने चार धाम जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
श्री राम हमें मर्यादा, आदर्श जीवन, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं- गणेश जोशी