देहरादून। ज्योतिर्मठ नगर क्षेत्र के पुनर्निर्माण एवं सुरक्षा कार्यों के तहत जल निकासी एवं सीवरेज को लेकर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने चरणबद्ध और विभागीय समन्वय से सीवरेज और ड्रेनेज के कार्य कराने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने ने कहा कि ज्योतिर्मठ क्षेत्र में जल निकासी, सीवरेज कार्य एवं सुरक्षात्मक निर्माण कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व भू-वैज्ञानिकों एवं संबंधित विशेषज्ञों की रिपोर्ट का अवलोकन अवश्य किया जाए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को लोक निमार्ण विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर योजनाबद्ध एवं चरणबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सीवरेज और ड्रेनेज कार्य से प्रभावित परिवारों, स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न स्टेक होल्डरों से संवाद स्थापित करने के भी निर्देश अधिकारियों को दिये।
ज्योतिर्मठ पुनर्निर्माण कार्य को लेकर हुई बैठक
logo

More Stories
मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ के दूरस्थ क्षेत्रों के लिए दो ‘आरोग्य रथ’ को दिखाई हरी झंडी
मुख्यमंत्री ने विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं पर व्यक्त किया गहरा दुःख, घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
जिमी शेरगिल की नई फिल्म ‘प्यादे’ का नया पोस्टर जारी, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म