देहरादून। अल्मोड़ा में कोसी नदी में सिल्ट आने से वहां स्थापित तीनों पंपों का संचालन ठप हो गया है। इससे नगर क्षेत्रों के जलाशयों के लिए पंपिंग नहीं हो पाई इससे आज नगर और इससे आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति बाधित रहेगी। जल संस्थान के जेई अर्जुन नेगी ने बताया कि बैराज में पानी भरने और सिल्ट आने से पंपिंग नहीं हो पाई। इससे नगर के जलाशयों को पानी सप्लाई नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि कल देर शाम कोसी और आसपास के क्षेत्रों में हुई भारी बारिश से कोसी में काफी सिल्ट आ गई। इससे शाम साढ़े पांच बजे से कोसी नदी में स्थापित तीनों पंपों ने काम करना बंद कर दिया। इससे नगर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित जलाशयों के लिए पेयजल पंपिंग नहीं हो पाई।
सिल्ट आने से जलापूर्ति बाधित
logo

More Stories
छठ महापर्व पर सीएम धामी ने सूर्यदेव को अर्पित किया अर्घ्य
लगातार दूसरी बार आईसीसी के अध्यक्ष चुने गए जय शाह, निर्विरोध हुआ चयन
बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रहा ‘रामायण’ का तूफान, दुनियाभर में 1300 करोड़ के पार पहुंची कमाई