देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह से आज देहरादून स्थित राजभवन में कारगिल युद्ध के वीर, परमवीर चक्र विजेता कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव ने मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल ने कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव के अद्वितीय शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस की सराहना की। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में टाइगर हिल की शौर्यपूर्ण लड़ाई में कैप्टन यादव ने असाधारण बहादुरी दिखाकर राष्ट्र को गौरवान्वित किया। उनकी शौर्य गाथा आने वाली पीढ़ियों को सदैव देशभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और साहस का संदेश देती रहेंगी। राज्यपाल ने कहा कि परमवीर चक्र विजेता हमारे लिए जीवंत प्रेरणा हैं। उनके जीवन की गाथाएँ राष्ट्र निर्माण की राह दिखाती हैं और युवाओं के लिए समर्पण, त्याग और वीरता का आदर्श प्रस्तुत करती हैं।

More Stories
हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन, 16 जुलाई से जनसहभागिता के साथ शुरू होगा व्यापक पौधरोपण अभियान
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज
32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त