कोटद्वार/सतपुली। सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) देहरादून की टीम ने उप कोषाधिकारी सतपुली कौशल कुमार को 8 हज़ार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत सतपुली में एक सफाई ठेकेदार की ओर से विजिलेंस में शिकायत की गई थी। जिसमें कहा गया था कि वह नगर पंचायत सतपुली में सफाई कर्मिंयों की तैनाती का ठेका लिया है। जिसका बिल पास करने को उप कोषाधिकारी द्वारा पैसे लेने की बात कही गई थी। और बिल का एक प्रतिशत की रकम उप कोषाधिकारी द्वारा मांगी जा रही हैं। विजिलेंस की जांच में शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर सीओ विजिलेंस की ओर से ट्रैप टीम का गठन किया गया। गुरुवार को विजिलेंस टीम ने कोषाधिकारी जो कि सतपुली के वार्ड 2 में एक घर में किराए पर रह रहे थे में छापामार कर उप कोषाधिकारी कौशल कुमार को आठ हजार की रितरिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने ₹108.84 करोड़ की 15 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास
‘न कहना सीखें और 1098 पर कॉल करें’—बालिकाओं को बाल सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
कोटद्वार के बालागंज-लूथापुर में 2.47 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास