बागेश्वर। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कांडा तहसील के विजयपुर स्थित प्राचीन धौली नाग मंदिर में आयोजित ऋषि पंचमी कौतिक (मेला) में प्रतिभाग किया और विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर मेला समिति द्वारा उन्हें शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने सभी श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को ऋषि पंचमी की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस पावन अवसर पर शामिल होकर वे स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मेला समिति द्वारा रखी गई सभी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
एशियन गेम्स 2026- कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने शूटिंग में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक
महाराष्ट्र में MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक मामले में चार और गिरफ्तार
पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत- मुख्यमंत्री