बागेश्वर । जिले में आज सुबह सरयू नदी में एक वृद्धा की डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान 62 वर्षीय बसंती देवी पत्नी राधेश्याम, मूल निवासी फटगली, हाल निवासी पीडब्ल्यूडी कॉलोनी बागेश्वर के रूप में हुई है।
बसंती देवी का पुत्र संतोष प्रसाद तिरकोटी, जो पीडब्ल्यूडी में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं, ने बताया कि उनकी मां मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं और सुबह करीब पांच बजे घर से बाहर निकल गई थीं। बाद में सूचना मिली कि वह सरयू नदी में बह गई हैं। इधर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर कैलाश नेगी ने बताया कि, घटना की जानकारी मिलते ही सूचना पर कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड टीम ने मौके पर पहुंचकर महिला को नदी से बाहर निकाला और अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

More Stories
शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुए चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
जनगणना 2026 की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा, 25 अप्रैल से प्रारंभ होगा प्रथम चरण
प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया