देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ख़राब मौसम के कारण पिथौरागढ़ में आयोजित होने वाले “मोस्टामानू महोत्सव – 2025” में वर्चुअली प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महोत्सव के आयोजनकर्ताओं, कलाकारों और सहभागियों को शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोस्टामानू महोत्सव पिथौरागढ़ की सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का एक महत्वपूर्ण प्रतीक है। यह महोत्सव स्थानीय जीवन शैली और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों से पिथौरागढ़ हवाई कनेक्टिविटी से जुड़ चुका है, इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिल रही है और युवाओं के लिए रोजगार तथा विकास के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।
मोस्टामानू महोत्सव पिथौरागढ़ का वर्चुअल शुभारंभ किया

More Stories
मुख्यमंत्री धामी ने ₹108.84 करोड़ की 15 विकास योजनाओं का किया शिलान्यास
‘न कहना सीखें और 1098 पर कॉल करें’—बालिकाओं को बाल सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
कोटद्वार के बालागंज-लूथापुर में 2.47 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास