देहरादून। सावन के तीसरे सोमवार को आज प्रदेशभर के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। तड़के से ही शिवालयों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लाइनें लगी रही। पौड़ी जिले के एकेश्वर महादेव मंदिर समेत तमाम मंदिरों में पूजा अर्चना के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। देहरादून के टपकेश्वर महादेव, पृथ्वी नारायण मंदिर में भी शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया। अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम में भी भक्तों ने पूजा अर्चना की। वहीं बागेश्वर में सावन के तीसरे सोमवार को सुबह से ही बागनाथ मंदिर में शिवभक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। हाथों में गंगाजल और मन में श्रद्धा लिए भक्तों ने जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया।
बागनाथ मंदिर न केवल बागेश्वर जिले की आस्था का केंद्र है, बल्कि यह पूरे कुमाऊं क्षेत्र के भक्तों को शिव से जोड़ने वाला एक दिव्य धाम भी है। सावन के इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर शिवमय हो गया है। पंडित कैलाश उपाध्याय का कहना है कि, सावन का महीना शिव आराधना के लिए अत्यंत पावन होता है। हर सोमवार को श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।

More Stories
शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुए चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
जनगणना 2026 की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा, 25 अप्रैल से प्रारंभ होगा प्रथम चरण
प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया