देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रदेश के प्रमुख मंदिरों में भीड़ प्रबंधन के लिए धारण क्षमता व अन्य सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश के बाद पर्यटन विभाग ने कैंची धाम से पर्यटकों की धारण क्षमता के सर्वे की शुरूआत कर दी है। पर्यटन सचिव धीराज गब्र्याल ने बताया कि प्रदेश के सभी प्रमुख मंदिरों में भीड़ प्रबंधन के लिए धारण क्षमता का सर्वे किया जाएगा। इसकी शुरूआत कैंची धाम से की गई है। सर्वे में यह पता किया जाएगा कि मंदिर में दर्शन के लिए एक दिन में कितने श्रद्धालु आ रहे हैं। इसके साथ ही वाहनों की संख्या कितनी है। धारण क्षमता का आकलन के बाद कैंची धाम में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं के पंजीकरण को लागू किया जाएगा।

More Stories
दून पुलिस की बड़ी सफलता, उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद मेजर भूपेन्द्र कण्डारी की 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
पॉलिटेक्निक संस्थानों में 500 से अधिक प्रवक्ताओं की भर्ती अटकी: ‘समकक्ष योग्यता’ के फेर में फंसा पेंच, लोक सेवा आयोग सख्त