अल्मोड़ा। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक कुमार पांडेय व निर्वाचन पर्यवेक्षक भवान सिंह चलाल की उपस्थिति में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2025 के प्रथम चरण के लिए तृतीय रैंडमाइजेशन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण की गई। इस प्रक्रिया के माध्यम से 6 विकास खंडों के लिए गठित 649 मतदान दलों को निर्धारित मतदान स्थलों का आवंटन किया गया।
तृतीय रैंडमाइजेशन के उपरांत तैयार किए गए दस्तावेजों को विधिवत सील कर संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों (RO) को सुपुर्द कर दिया गया है। ये सीलबंद लिफाफे पोलिंग पार्टियों को प्रस्थान दिवस पर सौंपे जाएंगे, जिन्हें वहीं खोला जाएगा। मतदान के सुचारू संचालन के लिए 67 मतदान दलों को आरक्षित रखा गया है। इस चरण में कुल 3580 कार्मिकों की नियुक्ति की गई है, जिनमें पीठासीन अधिकारी एवं सभी मतदान अधिकारी सम्मिलित हैं। सभी मतदान दल 23 जुलाई को अपने-अपने स्थलों के लिए रवाना होंगे।

More Stories
शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुए चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
जनगणना 2026 की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की विस्तृत समीक्षा, 25 अप्रैल से प्रारंभ होगा प्रथम चरण
प्रसिद्ध उद्योगपति तथा बीकेटीसी वरिष्ठ सदस्य महेन्द्र शर्मा ने मंदिर समिति को ₹1.01 करोड़ का दान दिया