देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में राज्य के तीन होनहार कराटे चैंपियन को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन खिलाडियों ने अपनी खेल प्रतिभा से अपने माता-पिता के साथ ही उत्तराखंड का मान भी बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने अनामिका, मैत्री, क्रियांश ने 5-6 जुलाई 2025 को कोलंबो, श्रीलंका में आयोजित 9वीं साउथ एशियन कराटे चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत, कांस्य व कांस्य पदक जीते । मुख्यमंत्री ने इन खिलाडियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और भविष्य के आयोजनों में सफलता के लिये शुभकामनाएं दी। इन खिलाड़ियों का चयन कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन द्वारा देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया था।

More Stories
मुख्यमंत्री ने की रक्षामंत्री से शिष्टाचार भेंट
बेटे ने की माँ की हत्या
अम्बानी ने किए बद्री, केदार के दर्शन