प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। बारिश के चलते की स्थानों पर मार्ग अवरुद्ध होने से आवाजाही बाधित हो गई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने आज पर्वतीय जिलों के साथ ही देहरादून मे भारीबारिश का अलर्ट जारी किया है और लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून ने पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ ही भू स्खलन का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय है। अधिकांश इलाकों में उम्मीद के मुताबिक बारिश हो रही है। उन्होंने कहा कि आगे भी बारिश का दौर जारी रहेगा। बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिले को ऑरेंज अलर्ट में रखा गया है। यहां कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। देहरादून के साथ ही अन्य जिलों में भी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट किया गया है। उन्होंने भारी बारिश को देखते हुए लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है
मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की

More Stories
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि
मसूरी-देहरादून मार्ग पर निर्मित वैली ब्रिज जनता को समर्पित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन
शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुए चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी