रुद्रप्रयाग। मंगलवार को सोनप्रयाग से 5400 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया। वहीं, धाम में 5275 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किये। कपाट खुलने के बाद से अभी तक एक दिन में एक दिन में सबसे कम है। मौसम ठीक होने से यात्रा संचालन में पुलिस और प्रशासन को थोड़ी आसानी हुई। सोनप्रयाग कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि सुबह 5 बजे से श्रद्धालुओं को सोनप्रयाग से धाम के लिए भेजा गया। दिन चढ़ने के साथ समूहों में यात्री भेजे गये। अपराह्न 3 बजे तक कुल 5400 यात्री धाम भेजे गये। दूसरी तरफ केदारनाथ में 5275 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किये। कपाट खुलने के बाद से केदारनाथ धाम में दर्शनार्थियों की कुल संख्या 1320495 हो गई है।
सोनप्रयाग से 5400 यात्री केदारनाथ गये

More Stories
श्रीनगर में मुख्यमंत्री के स्वागत को सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण
यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, जेलेंस्की ने अमेरिका से की जल्द आपूर्ति की मांग