देहरादून। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी के निर्देश पर प्रधान सहायक प्रशान्त रावत को प्रशासनिक अधिकारी, वैयक्तिक सहायक अंकित कुमार, विजय झिंकवाण, आरती गुणवंत को वरिष्ठ वैयक्तिक सहायक, वरिष्ठ सहायक मुकेश कुमार को प्रधान सहायक एवं संवीक्षक राजीव कोली को अनुवादक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। महानिदेशक, सूचना बंशीधर तिवारी ने सभी पदोन्नत कार्मिकों बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक अपने पदीय दायित्वों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करे। पदोन्नत हुए कार्मिकों को अपर निदेशक आशिष कुमार त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक के.एस.चौहान, डॉ. नितिन उपाध्याय, उप निदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव, रवि बिजारनिया सहित सभी विभागीय अधिकारियों एवं कार्मिकों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की गई है।

More Stories
सहकारिता से सशक्त होंगे किसान, युवा और महिलाएंः डॉ. धन सिंह रावत
मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रभारी सचिव ने परखी आपदा प्रबंधन की तैयारियां
मुख्यमंत्री धामी ने चंपावत में अत्याधुनिक एम.आर.आई मशीन का किया लोकार्पण