देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने नैनीताल जनपद के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 30 जून को जिले के अनेक क्षेत्रों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिला प्रशासन नैनीताल ने 30 जून (सोमवार) को जनपद के सभी शैक्षणिक संस्थानों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है। इस आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अर्द्ध-सरकारी और निजी विद्यालय पूरे दिन बंद रहेंगे। सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी शैक्षणिक गतिविधियां स्थगित रहेंगी, लेकिन सभी प्रधानाध्यापक,शिक्षकगण,कर्मचारी,कार्यालय स्टाफ को अपने-अपने विद्यालयों और कार्यालयों में निर्धारित समयानुसार अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश जारी किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी प्रकार के विचलन या अनुपस्थिति की स्थिति में कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। जिला प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि,मौसम की गंभीरता को देखते हुए अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। नदियों, नालों, और संवेदनशील पहाड़ी रास्तों से दूरी बनाए रखें।

More Stories
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि