नई टिहरी। टिहरी जनपद के भिलंगना विकासखंड के सभागार में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण टिहरी एवं एसडीआरएफ के तत्वधान में एक दिवसीय खोज बचाव एवं प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण पीआरडी, ग्राम प्रहरियों ,एवं आपदा मित्रों के लगभग सौ से अधिक स्वयं सेवियों को प्रशिक्षण दिया गया । प्रशिक्षण देते हुए मास्टर अनिल सकलानी ने बताया कि ग्राम प्रहरी पीआरडी के जवानों, आपदा मित्रों के स्वयंसेवकों के अलावा घनसाली तहसील कर्मियों को प्रशिक्षण में आपदा प्रबंधन बुरा के कार्यकलापों आपदा प्रबंधन के दौरान स्वयं सेवकों को आपातकालीन नंबरों की जानकारी,आपदा के बाद जनसहभागिता के साथ काम करने ,सूचनाओं का आदान प्रदान के साथ ही खोज बचाव के प्रयोग होने वाले करण उपकरण का प्रयोग, प्राथमिक उपचार एवं घायलों के उच्चार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

More Stories
विदेशी रोजगार का सपना कर रही साकार- धामी सरकार की योजना से 123 युवाओं को मिला ग्लोबल करियर
बैठक आयोजित
पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री