नई टिहरी। टिहरी जिले के लोकल उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भिलंगना ब्लॉक के नगर पंचायत चमियाला में हिलांस गढ़वाल मार्ट का शुभारंभ किया गया। इस मार्ट से भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र के 300 महिला स्वयंसहायता समूह के महिला किसान जुड़ी हैं। मार्ट का संचालन उज्जवल स्वायत्त सहाकारिता की ओर से किया जाएगा। ग्रामोत्थान की पहल पर चमियाला में हिलांस गढ़वाल मार्ट का सीडीओ वरुणा अग्रवाल ने शुभारंभ किया। उन्होंने हिलांस गढ़वाल मार्ट मे सभी प्रकार के प्रोडक्ट के सैंपल रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस मार्ट को स्थानीय किसान और महिलाएं को एक प्रभावी मंच के रूप में इस्तेमाल करें। यहां के पहाड़ी उत्पादों को हाउस ऑफ हिमालय में भी शामिल कराएंगे। उन्होंने ने भी मार्ट को किसानों और खासकर महिलाओं के लिए बहुपयोगी बताया है। स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पहचान देने के उद्देश्य से इस मार्ट का संचालन किया गया है। जिसमें भिलंगना की 3 और जाखणीधार ब्लॉक की 2 क्लस्टर लेवल फेडरेशन शामिल हैं। यहां मंडुवा, झंगोरा, स्थानीय दाले, मेथी, सोयाबीन, हिमालयन राजमा, तुलसी चाय, लाल चावल, अचार, अरसे, चौलाई के लड्डू, सजावटी सामान और टिमरू की लकड़ी के उत्पाद आसानी से उपलब्ध कराए जाएंगे।

More Stories
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद मेजर भूपेन्द्र कण्डारी की 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
पॉलिटेक्निक संस्थानों में 500 से अधिक प्रवक्ताओं की भर्ती अटकी: ‘समकक्ष योग्यता’ के फेर में फंसा पेंच, लोक सेवा आयोग सख्त
कला को सेवा से जोड़ना ही सच्ची राष्ट्र सेवा: रेखा आर्या