नैनीताल। नैनीताल जिले के हल्द्वानी में प्रदेश की महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने जिले के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से चयनित कुल 323 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और 177 सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। हल्द्वानी विकासखण्ड सभागार में बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में श्रीमती आर्या ने कहा कि प्रदेश में पहली बार यह भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई है और इस प्रक्रिया को महज तीन माह में ही पूरा कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में कुल 7052 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की गई हैं, जिनमें से 722 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और 6 हजार 330 सहायिकाओं की नियुक्ति की गई है।

More Stories
बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत
किशोर संप्रेषण गृह का जिलाधिकारी ने किया विस्तृत निरीक्षण, व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण एवं सुधार के दिए निर्देश
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक