देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम के निर्देश पर विश्व पर्यावरण दिवस से प्रदेश भर में वृहद पौधारोपण और मतदाता जागरुकता अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर सभी ने मतदान के साथ अपने पौधे की सुरक्षा एवं देखभाल की शपथ ली। अभियान के शुभारंभ पर प्रदेश भर में लगभग 16 हजार पौधे लगाए गए, वहीं हरेला पर्व तक प्रदेश के सभी पोलिंग बूथों सहित अन्य सरकारी भवनों में 2 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी बताया कि पौधरोपण अभियान से जुड़े सभी प्रमुख विभागों के अधिकारियों के सहयोग से पौधारोपण अभियान के साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मतदाता जागरुकता एवं पौधारोपण अभियान हरेला पर्व तक चलाया जाएगा। श्री नेगी ने बताया कि पूरे प्रदेश में 11 हजार 700 से अधिक पोलिंग बूथ हैं, इस अभियान में प्रत्येक पोलिंग बूथ पर 10 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा जाएगा। प्रत्येक पोलिंग बूथ पर सबसे बुजुर्ग, नए एवं महिला मतदाताओं से पौधारोपण कराया जाएगा।

More Stories
किशोर संप्रेषण गृह का जिलाधिकारी ने किया विस्तृत निरीक्षण, व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण एवं सुधार के दिए निर्देश
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज