देहरादून। चारधाम यात्रा के लिए नौ हजार से अधिक विदेशी श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण
प्रदेश में चारधाम यात्रा सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही है। यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का आगमन निरन्तर जारी है। चार धाम यात्रा में देश के विभिन्न प्रांतों के साथ ही विदेशी तीर्थयात्री भी शामिल हो रहे हैं। चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैम्प में अब तक 8 हजार 4 सौ 86 विदेशी तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। विदेशी तीर्थयात्रियों ने चारधाम यात्रा के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के लिए सरकार और यात्रा प्रशासन के प्रयासों को सराहा है। वहीं अब तक 22 लाख से अधिक तीर्थयात्री केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन कर चुके हैं।
चारधाम यात्रा के लिए विदेशी श्रद्धालुओं ने कराया पंजीकरण

More Stories
सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का कब्जा बर्दाश्त नहीं : धामी
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल
20 साल का इंतजार खत्म: रामदयालपुर में इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग का लोकार्पण