देहरादून। यूपी के कानपुर स्थित चिड़ियाघर में शेर और अन्य जीवों की मौत के बाद राज्य में भी पशुपालन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। बर्ड फ्लू को लेकर विभाग ने एडवाइजरी जारी करने के साथ ही पशु चिकित्सकों को संदेह होने पर ब्लड सैंपलिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। सीवीओ विद्यासागर कापड़ी ने बताया कि अभी तक बर्ड फ्लू का कोई मामला नहीं है। विभाग की ओर से सभी डॉक्टरों को संदेह होने पर सैंपलिंग के निर्देश दिए गए हैं। मुर्गी फार्म और गो आश्रय स्थलों पर कीटनाशक दवाओं के छिड़काव और सफाई रखने के लिए कहा गया है। देहरादून में 30 बड़े पशु चिकित्सालय और करीब 50 छोटी डिस्पेंसरी को एडवाइजरी जारी की गई है।

More Stories
एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, मसूरी से देहरादून तक सात निर्माण सील
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार