पौड़ी। काशीपुर-बुआखाल हाईवे पर दिल्ली से थलीसैंण आ रही एक बोलेरो वाहन बैजरो और जिवई के बीच पूर्वी नयार नदी में जा गिरी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि चालक समेत छह लोग घायल हो गए । खाई से चार घायलों को निकालकर बीरोंखाल अस्पताल भेजा गया है। वाहन में कुल सात लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार थलीसैंण से दिल्ली के बीच नियमित चलने वाली एक टैक्सी वाहन कल देर शाम थलीसैंण जा रही थी। इसी दौरान वाहन सुकई गांव के पास अचानक अनियंत्रित होकर नदी किनारे जा गिरा । हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, थलीसैंण थाना पुलिस, बीरोंखाल राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची। अंधेरा होने के चलते ग्रामीण और पुलिस को रेस्क्यू में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सभी को को 108 सेवा से बीरोंखाल अस्पताल भेजा है। जहां डॉक्टरों ने बिंदेश्वरी देवी को मृत घोषित कर दिया।
सड़क हादसे में एक महिला की मौत, छह घायल

More Stories
किशोर संप्रेषण गृह का जिलाधिकारी ने किया विस्तृत निरीक्षण, व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण एवं सुधार के दिए निर्देश
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज