गोपेश्वर। बंगाल से दिल्ली इंटरव्यू देने गए युवक का शव बदरीनाथ धाम में कचनगंगा के पास चीड़ के पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने आधार कार्ड और वोटर आईडी से उसकी शिनाख्त की। पुलिस प्रथमदृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। ।पुलिस का कहना है कि स्वजन से हुई बातचीत के आधार पर युवक के मानसिक रूप से अस्वस्थ्य होने की बात सामने आ रही है। पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार के अनुसार बदरीनाथ कोतवाली में युवक के पेड़ से लटके मिलने की सूचना मिली थी। हाईवे से करीब 30 मीटर अंदर युवक का शव पेड़ से चादर के फंदे से लटका हुआ था। मौके पर एक बैग और मोबाइल भी मिला। आधार कार्ड और वोटर आईडी से उसकी पहचान प्रीतम मजूमदार (27 वर्ष) पुत्र परावीर मजूमदार निवासी दुर्गापुर स्टील टाउन, जिला पश्चिमी वर्धमान (बंगाल) के रूप में हुई।उपुलिस अधीक्षक के अनुसार प्राथमिक जांच में फंदा लगाकर आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। हालांकि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवक के स्वजन चमोली पहुंच रहे हैं।

More Stories
गैरसैंण विधानसभा सत्र कुछ ही घंटों में स्थगित करना जनता के पैसे की बर्बादी: गणेश गोदियाल
आपदा प्रभावित क्षेत्र मसंदावाला के लिए जारी हुए 43 लाख, ग्रामीणों ने जताया मंत्री गणेश जोशी का आभार
देहरादून में जाम से मिलेगी निजात? डीएम ने तैयार करने के दिए मास्टर प्लान के निर्देश